समय चक्र: किस्मत से मिलीं कुर्सी पर गहराया संकट, शहर सहित विरोधी खेमा सक्रिय
टीआई बोले: न्यायालय में हो जाएं 164 के बयान, तब करेंगे गिरफ्तारी के प्रयास
शिवपुरी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय चौहान और नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम दिनेशचंद्र शुक्ला को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने दुष्कर्म के आरोपी नपाध्यक्ष पुत्र रजत शर्मा की गिरफ्तारी करने और गायत्री शर्मा का इस्तीफा मांगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि समय चक्र एक बार फिर घूमा, और किस्मत से मिली कुर्सी पर संकट गहराने लगा, तथा इकलौते बेटे की शादी की जगह उसकी गिरफ्तारी से बचाने की तैयारी शुरू करनी पड़ी।
ज्ञापन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि नगर की प्रथम नागरिक के बेटे ने दुष्कर्म जैसा कृत्य किया है, तो नैतिकता के आधार पर नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने जैसे दूसरे नेताओं को ऐसे कारनामों के चलते पद से निष्कासित किया है, तो गायत्री शर्मा को भी पद से हटवाया जाए।
साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह मांग भी की है कि अध्यक्ष पुत्र के खिलाफ जब दुष्कर्म का मामला दर्ज हो गया है, तो फिर उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा रही। नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा से इस्तीफे की।मांग नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी की है।
एक समय चक्र ने बदल दी तस्वीर
कल तक जिस नपाध्यक्ष के घर पर।जाने वाले लोग कथित जीजा के पैर छूकर अंदर जाते थे, वो ही लोग आज उनके बारे में यही चर्चा कर रहे हैं कि कुर्सी पर रहेंगी या हट जाएगी। बेटा गिरफ्तार होगा या नहीं, इसे ही कहते हैं समय चक्र।
बोले टीआई: बयान तो हो जाएं
अभी मामला दर्ज हुआ है, अब 164 के बयान न्यायालय में होंगे, उसके बाद गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जाएंगे।
कृपाल सिंह राठौड़, टीआई कोतवाली
