कचराघर बने शहर में अब और बढ़ेगी गंदगी, कर्मचारी नेता ने लगाया शोषण का आरोप
शिवपुरी। कचराघर बन चुके शिवपुरी शहर में सफाई करने वाले नगरपालिका सफाईकर्मी सोमवार से काम बंद हड़ताल पर चले गए। कर्मचारी नेता कमल किशोर कोड़े ने नपा के जिम्मेदारों पर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए बताया कि ड्राइवर और पंप अटेंडर भी हड़ताल पर चले गए।
नगरपालिका शिवपुरी में कमीशन का खेल चरम पर चल रहा है। जो अधिक कमीशन दे रहा है, उसके लाखों के भुगतान एक झटके में हो रहे हम, जबकि दूसरे ठेकेदार भुगतान के लिए इंतजार ही कर रहे हैं। एक तरफ जहां नपा में एक गठबंधन मलाई छान रहा है, तो वहीं सफाईकर्मी से लेकर अन्य कर्मचारियों को अपनी मासिक तनख्वाह भी समय पर नहीं मिल पा रही। पिछली बार हड़ताल पर गए कर्मचारियों से जो वायदे नपा के जिम्मेदारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किए, वो आज तक पूरे नहीं हुए। जिसके चलते आज से सफाईकर्मी और कचरा गाड़ी के ड्राइवरों सहित पंप अटेंडर भी हड़ताल पर चले गए।
कर्मचारी नेता ने यह लगाए आरोप
कर्मचारी नेता कमल किशोर कोड़े ने बताया कि सफाईकर्मियों के अलावा कचरा गाड़ी के ड्राइवरों और पंप अटेंडरों का काम के नाम पर शोषण किया जा रहा है। सफाईकर्मियों के ट्रांसफर भी कर दिए गए, तथा पंप अटेंडरों और ड्राइवरों का भी शोषण किया जा रहा है। पिछली बार हड़ताल पर जाने के दौरान जो वायदे किए गए थे, वो पूरे नहीं किए गए, इसलिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
पहले से गंदा शहर, अब और बिगड़ेंगे हालात
शिवपुरी शहर के रिहायशी इलाकों में नपा के डंपिंग प्वाइंटों ने जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। ऐसे में सफाईकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से अब स्थिति और भी अधिक बिगड़ना तय है।

शहर के अस्पताल चौराहे पर गंदगी के हालात
नपा परिसर में कामबंद हड़ताल पर बैठीं सफाईकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page