गौमाता में मारी कुल्हाड़ी, खून बहाती और कुल्हाड़ी लटकाते हुए घूमती रही गाय

गौमाता में मारी कुल्हाड़ी, खून बहाती और कुल्हाड़ी लटकाते हुए घूमती रही गाय गांव के गौरक्षकों ने कुल्हाड़ी निकलकर किया प्राथमिक उपचार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के गोदरी गांव में रविवार की शाम किसी बेरहम ने एक गाय के पिछले हिस्से में ऐसी कुल्हाड़ी मारी कि वो उसमें फंस कर रह गई।
गाय के शरीर से लगातार खून बह रहा था, और कुल्हाड़ी फंसाए हुए गाय गांव में घूम रही थी। जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने गाय को पकड़कर पहले कुल्हाड़ी बाहर निकाली, और फिर उसके शरीर में हुए गहरे जख्म में दवा आदि लगाई। इसके बाद कुल्हाड़ी मारने वाले की तलाश की गई, लेकिन जब उसका पता नहीं चला, तो फिर बैराड़ थाने में अज्ञात हमलावर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया।
मूक पशु गाय को इस तरह कुल्हाड़ी मारने की घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। क्योंकि डंडा मारना और शरीर में कुल्हाड़ी मारकर फंसा देना अति क्रूरता की श्रेणी में आया है।

गौमाता में मारी कुल्हाड़ी, खून बहाती और कुल्हाड़ी लटकाते हुए घूमती रही गाय

कुल्हाड़ी फंसी गाय कुछ ऐसे घूम रही थी गांव ने

One thought on “गौमाता में मारी कुल्हाड़ी, खून बहाती और कुल्हाड़ी लटकाते हुए घूमती रही गाय”
  1. […] शिवपुरी। जिले।में रविवार की रात और सोमवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने कई जगह तबाही मचा दी। सबसे अधिक हालात कोलारस विधानसभा में बिगड़े, तो वहीं शिवपुरी शहर में भी जलभराव होने से कई परिवारों की परेशानी बढ गई। हालातों का जायजा लेने कलेक्टर ने पैदल भ्रमण किया, तो वहीं एसडीआरएफ की टीम भी वोट लेकर पानी में उतर गई। गौरतलब है कि अभी शिवपुरी में मानसून की पहली बारिश रविवार की रात और सोमवार की सुबह हुई। इस पहली बारिश में ही जिला मुख्यालय सहित अंचल।में हालात बिगड़ गए। शिवपुरी शहर की थीम रोड पर जलभराव हो जाने से सड़क पर तालाब जैसे हालात बन गए। वहीं फतेहपुर क्षेत्र में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से भवन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि निचली बस्तियों में जलभराव हो जाने से लोगों के घरों में पानी भर गया। उधर कोलारस विधानसभा के देहरादा तिराहे सहित आसपास के ग्राम रिजौदा, देहरदागणेश आदि इलाकों में बरसात का पानी घरों में भर जाने की वजह से गृहस्थी का सामान और उसमें रखा अनाज भी पानी के साथ बह गया। बारिश के दौरान घरों में बह रहा अनाज परिवार के सदस्य पानी में से तलाशते रहे। वहीं देहरादा में ज्ञानस्थली स्कूल के आसपास पानी भर जाने से स्कूल संचालक और स्टाफ पानी से घिर गया। इस स्टाफ को निकालने के लिए एसडीआरएफ टीम ने वोट की मदद से उन्हें पानी से बाहर सुरक्षित निकाला। देहरदा क्षेत्र में बिगड़े हालातों को देखने के लिए कलेक्टर रविंद्र चौधरी भी गांव में पहुंचे। कलेक्टरबके आने की सूचना मिलते ही गांव की परेशान महिलाओं ने उनकी गाड़ी घेर ली। बाद में कलेक्टर छाता लगाकर घरों में बिगड़े हालातों को देखने पहुंचे। कलेक्टर ने सभी पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उनके नुकसान का मुआवजा दिलाया जायेगा। […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page