मध्यप्रदेश का एक ऐसा शहर, जहां गोद में लेकर घूमते हैं, मगरमच्छ को

मध्यप्रदेश का एक ऐसा शहर, जहां गोद में लेकर घूमते हैं, मगरमच्छ को
शिवपुरी में बरसात के दौरान पालतू मवेशियों की तरह रिहायशी इलाकों में विचरण करते हैं मगरमच्छ

शिवपुरी। मध्यप्रदेश का एक जिला ऐसा भी है, जहां पर मगरमच्छ जैसे घातक जीव को लोग गोद में लेकर घूमते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि आए दिन इंसानों के बीच घूमने वाले मगरमच्छ भी बिना किसी प्रतिरोध के इस तरह की अठखेलियों के दौरान शांत हो रहते हैं।
यूं तो मगरमच्छ एक घातक जलजीव होता है, जिसके जबड़े में आने वाला बच नहीं पाता, लेकिन शिवपुरी शहर के लोगों के लिए यह जीव किसी पालतू मवेशी जैसा हो गया। बीती रात शिवपुरी शहर की करौंदी कॉलोनी में एक मगरमच्छ निकल आया, तो स्थानीय लोगों ने उससे भागने की बजाए उसे गोद में उठा लिया। इस दौरान कुछ युवा तो उसका आगे का पैर पकड़कर इस तरह हिला रहे थे, जैसे उससे हाथ मिला रहे हों। गोद में लिए मगरमच्छ का वीडियो भी वायरल हो गया।
ज्ञात रहे कि शिवपुरी के जलाशयों और शहर के नालों में मगरमच्छों की भरमार है। हर साल बरसात के मौसम में जब शहर के नाले ओवरफ्लो होते हैं, तो पानी के साथ यह मगरमच्छ भी बाहर आकर रिहायशी इलाकों में घूमने निकल आते।हैं। चूंकि हर साल बरसात में मगरमच्छ शहर की कॉलोनियां के अलावा बाजार में भी घूमने निकलते हैं, इसलिए शहर के लोगों के लिए मगरमच्छ दिखना कोई डर की बात नहीं है। जाधव सागर तालाब के पास रहने वाले परिवार के युवा तो मगरमच्छ की बकरी की तरह रस्सी से बांधकर उसे पेड़ से बांध देते हैं, और फिर रेस्क्यू टीम को बुलाकर उसके हवाले कर देते हैं। यदि हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले समय में शिवपुरी शहर के बाजार में मगरमच्छ लोगों के साथ भ्रमण करते नजर आएंगे।
क्रोकोडाइल सेंचुरी का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में
शिवपुरी में वर्ष 1982 में मद्रास क्रोकोडाइल बैंक से 4 मगरमच्छ लाए गए थे, जिनकी तादाद इतने वर्षों में इतनी अधिक हो गई थी कि पिछले 5 साल से शहर में रेस्क्यू किए जाने वाले मगरमच्छों को अमोला पुल पर सिंध नदी में छोड़ा जा रहा था। इसके चलते अब सिंध नदी में भी मगरमच्छों की तादाद बहुत अधिक हो गई है। मगरमच्छों की बढ़ती आबादी को देखते हुए शिवपुरी में क्रोकोडाइल सेंचुरी बनाने का प्रस्ताव बनाया गया था, जो ठंडे बस्ते में चला गया।

मध्यप्रदेश का एक ऐसा शहर, जहां गोद में लेकर घूमते हैं, मगरमच्छ को

मगरमच्छ को गोद में लेकर खड़ा युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page