April 18, 2025

शादी पक्की करने के दौरान दिए थे सौ रुपए व शॉल, शादी टूटने पर नहीं किए थे वापस
शिवपुरी। जिले के करेरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोडा में रहने वाले सेवक पाल और उनके बेटे पर सेवक के भतीजों ने लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें सेवक का सिर फट गया, और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महत्वपूर्ण बात यह है महज 100 रुपए और एक शॉल के लिए अपने ही सगे रिश्तेदार का खून बहाया।
ग्राम टोडा निवासी सेवक पाल के बेटे अंकेश की शादी बलवीर पाल की मध्यस्थता के चलते शादी तय हुई थी। रिश्ता तय होने के दौरान लड़की वालो की तरफ से रिश्ता पक्का करते समय अंकेश को 100 रुपए और एक शॉल भेंट की थी।
रिश्ता तय होने के कुछ समय बाद अंकेश ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके चलते लड़की वालो ने बलवीर के माध्यम से सेवक से 100 रुपए और शॉल वापस करने की बात कही। सेवक से उनके भतीजे रामजीलाल पाल और फूलसिंह पाल ने भी उक्त समान वापस करने की बात सेवक पाल से कही। जब सौ रुपए और शॉल वापस नहीं की तो उक्त दोनों भतीजों ने सेवक और उनके बेटे पर लाठियों से हमला कर दिया, जिसमें सेवक पाल का सिर फूट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भतीजों।के हमले से जख्मी हुए सेवक पाल अपने खून वाले कपड़े दिखाते हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page